ताजा खबर
Mangal Nakshatra Parivartan: शनि के नक्षत्र में मंगल करेंगे प्रवेश, 12 अप्रैल के बाद 3 राशियों के धै...   ||    7 अप्रैल का इतिहास: विश्व और भारत में महत्वपूर्ण घटनाएं   ||    Fact Check: क्या विराट कोहली इस सीजन के बाद IPL से ले लेंगे संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे का सच   ||    IPL 2025: क्या RCB के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे रोहित शर्मा? कोच जयवर्धने ने दिया अप...   ||    IPL 2025: शुभमन गिल की लीडरशिप पर उठे सवाल, साथी खिलाड़ी को दर्द में ‘छोड़ने’ पर बवाल   ||    वक्फ बिल में हुए 10 बड़े बदलाव क्या? जानें मुस्लिमों की जिंदगी पर क्या असर   ||    दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में घर खरीदना हुआ मुश्किल, जानें कितने बढ़े रेट   ||    RSS में शामिल हो सकते हैं मुसलमान! मगर शर्तें लागू…मोहन भागवत का बड़ा बयान   ||    मुद्रा योजना से कितनी और कितने भारतीयों की बदली किस्मत? क्या था मकसद और क्या रहा रिजल्ट   ||    मेरे जिंदा रहते मैं किसी भी प्रार्थी की नौकरी जाने नहीं दूंगी, CM ममता का बड़ा ऐलान   ||    EPFO क्लेम सेटलमेंट का नया नियम क्या? जानें पहले से जुड़े बैंक खाते को नए खाते से बदलने का तरीका   ||    अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क के खिलाफ प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग, देखें Video   ||    क्या UK में होने वाला है ‘मास ब्लैकआउट’? ब्रिटेनवासियों को ‘सर्वाइवल किट’ तैयार रखने की सलाह   ||    भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों का वीजा बैन, जानें सऊदी अरब ने क्यों लिया फैसला?   ||    एक और हेलीकॉप्टर क्रैश…समुद्र के अंदर मिला मलबा; जानें जापान में कैसे हुआ हादसा?   ||    ट्रंप के टैरिफ से IPhone होगा महंगा! जानें कितने बढ़ सकते हैं दाम?   ||    TikTok को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, अभी बंद नहीं होगा, 75 दिनों की मोहलत   ||    Petrol Diesel Prices : पानी के भाव बिक रहा क्रूड! पेट्रोल-डीजल भी सस्‍ता लेकिन बिहार में बढ़े रेट   ||    Gold-Silver Price Today 7 April 2025: आज सुबह क्या है सोना-चांदी के दाम, देखें अपने शहर का भाव   ||    SRH vs GT IPL Match : सिराज-शुभमन ने किया सनराइजर्स को चित, हैदराबाद में बजा गुजरात का डंका   ||    +++ 

मोहन भागवत से मिले भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा, औरंगजेब पर RSS ने कहा, धार्मिक आरक्षण नामंजूर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, March 23, 2025

मुंबई, 23 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया के बीच रविवार को जेपी नड्‌डा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक ये बैठक बेंगलुरु में हुई। यहां 21 मार्च से RSS की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक चल रही थी। बैठक का आज आखिरी दिन था। सूत्रों के मुताबिक भागवत के साथ हुई मुलाकात में नड्‌डा ने पार्टी संगठन के चुनाव को लेकर चर्चा की। नड्‌डा 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए गए थे। उनका कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म हो गया था। इसके बाद लोकसभा, आंध्र, अरुणाचल, सिक्किम, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनाव की वजह से उन्हें एक्सटेंशन दिया गया। लोकसभा चुनाव में पार्टी की लगातार तीसरी जीत के बाद नड्‌डा केंद्र सरकार में मंत्री बनाए गए। एक व्यक्ति एक पद के मुताबिक उनकी जगह अब नया अध्यक्ष चुना जाना है। पार्टी के संविधान के मुताबिक 50 प्रतिशत राज्यों के संगठनात्मक चुनाव पूरा हो जाने के बाद नए अध्यक्ष का चुनाव होता है। अभी 36 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में से 13 में ही प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं।

इधर, RSS की प्रतिनिधि सभा की बैठक की समाप्ति के बाद RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद पर अपना पक्ष रखा। होसबाले ने कहा, औरंगजेब जैसे आक्रांता हमारे आइकॉन नहीं हो सकते। हमलावर सोच देश के लिए खतरा है। इस पर चिंतन की जरूरत है। होसबाले ने कर्नाटक में सरकारी कॉन्ट्रैक्ट में 4% मुस्लिम आरक्षण पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर के लिखित संविधान में धर्म आधारित आरक्षण स्वीकार नहीं किया गया है। कर्नाटक सरकार ने हाल ही में आरक्षण को लेकर बिल पास किया है। कर्नाटक में भाजपा शासन के दौरान सरकार पर संघ का दबाव था। क्या मंत्रियों के निजी सहायक के रूप में संघ के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए दबाव बनाया जाता था। इस पर होसबाले ने कहा, नियुक्ति के लिए कभी दबाव नहीं डाला गया।

RSS के शताब्दी समारोह को लेकर होसबाले ने कहा, RSS का शताब्दी वर्ष कोई उत्सव नहीं, बल्कि आत्मनिरीक्षण, स्वीकृति और समाज को संगठित करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का अवसर है। उन्होंने 2025-2026 के लिए संघ के कार्यक्रमों की भी घोषणा की। महाराणा प्रताप का संघर्ष भी स्वतंत्रता संग्राम था। अगर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई स्वतंत्रता संग्राम मानी जाती है, तो उससे पहले के आक्रमणकारियों के खिलाफ संघर्ष भी स्वतंत्रता संग्राम था। यह धर्म का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह तय करने की बात है कि भारत की परंपराओं और मूल्यों के अनुरूप कौन है। वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर प्रतिक्रिया देते हुए होसबाले ने कहा कि सरकार ने वक्फ मामलों की जांच के लिए एक आयोग बनाया है। उन्होंने कहा, अब तक जो हुआ, वह सही दिशा में हुआ है। आगे जो होगा, उसे देखना होगा।

अलीगढ़, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. aligarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.