भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी: यहाँ है आग का पहाड़ और नौसेना की निगरानी!

Source:

बैरन आइलैंड अंडमान के उत्तर-पूर्व में स्थित एक छोटा द्वीप है, जो लगभग 3.5 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह ज्वालामुखीय चट्टानों और कठोर लावा से बना है, यहाँ कोई स्थायी मानव बस्ती नहीं है।

Source:

द्वीप के बीचों-बीच स्थित यह 'आग का पहाड़' लगभग 354 मीटर ऊँचा है। समुद्र तल से इसकी चोटी तक का पूरा ढांचा लावा और चट्टानों से बना हुआ है।

Source:

बैरन आइलैंड का ज्वालामुखी लगभग दो शताब्दियों तक शांत रहा। इसमें पहला ज़बरदस्त विस्फोट 1991 में हुआ और तब से यह बीच-बीच में सक्रिय होता रहता है।

Source:

हाल ही में, ज्वालामुखी एक हफ्ते के भीतर दो बार (13 और 20 सितंबर को) फटा था। 20 सितंबर के विस्फोट से पहले 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था, जो गहरी गतिविधियों का संकेत है।

Source:

इस महत्वपूर्ण और सक्रिय ज्वालामुखी की सुरक्षा और निगरानी का कार्य स्वयं भारतीय नौसेना (Indian Navy) द्वारा किया जाता है।

Source:

Thanks For Reading!

देखने में हद से ज्यादा सुंदर, इसलिए ओलंपिक से घर भेजी गई एथलीट

Find Out More